बीजिंग। चीन के अंतरिक्षयात्री चंद्रमा और मंगल ग्रह पर सब्जियां उगाने की योजना बना रहे हैं। इससे अंतरिक्षयात्रियों को भोजन मिल सकेगा। इस संबंध में प्रयोगशाला में किए गए सफल परीक्षण के बाद एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
बीजिंग के चाइनीज एस्ट्रोनॉट रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर के उप निदेशक डेंग यिबिंग ने बताया कि हाल के परीक्षणों में मनुष्यों और पौधों के बीच ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड और जल के गतिशील संतुलित तंत्र पर ध्यान केंद्रित किया गया। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने डेंग के हवाले से कहा है कि दोनों भागीदारों को हवा, जल और भोजन की आपूर्ति के लिए 300 घनमीटर का एक केबिन बनाया गया था। केबिन में रहने वाले दो लोगों के लिए कार्बन डाइऑक्साइड और ऑक्सीजन के प्रयोग से चार प्रकार की सब्जियां उगाई गई। डेंग ने कहा कि चीन में इस तरह का पहला परीक्षण देश के मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। केबिन का निर्माण 2011 में किया गया था। यह चीन में अंतरिक्ष यात्रियों के जीवन रक्षक तंत्र की तीसरी पीढ़ी का मॉडल है। इसका चंद्रमा और मंगल ग्रह पर प्रयोग किया जा सकता है। केबिन ए कंट्रोल्ड इकॉलॉजिकल लाइफ सपोर्ट सिस्टम [सीईएलएसएस] से अंतरिक्षयात्रियों को पर्याप्त मात्रा में हवा, जल और भोजन मिल सकता है

No comments:
Post a Comment