adds

Monday, 3 December 2012

एफडीआइ पर कांग्रेस ने अपने सांसदों को जारी किया व्हिप


नई दिल्ली। रिटेल क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश [एफडीआइ] पर चार-पाच दिसंबर को लोकसभा में होने वाली चर्चा और उसके बाद मतदान को लेकर काग्रेस ने अपने सांसदों को व्हिप जारी किया है।
इस बारे में काग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि व्हिप जारी कर पार्टी के सभी सासदों को चार और पाच दिसंबर को लोकसभा में मौजूद रहने को कहा गया है।
केंद्र की यूपीए सरकार का कहना है कि रिटेल क्षेत्र में 51 प्रतिशत एफडीआइ की अनुमति देने के विरोध में विपक्ष की ओर से लाए जाने वाले प्रस्ताव पर उसकी जीत होगी। एफडीआइ को लेकर पिछले दिनों संसद में काफी हंगामा हुआ। भाजपा एफडीआइ पर नियम 184 के तहत बहस और फिर वोटिंग पर अड़ी हुई थी। इस मुद्दे पर कुछ दिन संसद की कार्यवाही भी ठप रही। शुरू में सरकार नियम 184 के तहत बहस से इन्कार करती रही, लेकिन बाद में उसे झुकना पड़ा।

No comments:

Post a Comment